एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन में जिले में ब्रॉयलर मुर्गी पालन पशुपालकों की आय बढ़ाने का बेहतर जरिया बन रहा है। बीते चार वर्षों में ब्रॉयलर मुर्गी पालन से जुड़े पशुपालकों ने करीब 140 से 145 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है।
पशुपालन विभाग के अनुसार, तीन वर्षों में 285 पशुपालक योजना से जुड़े। इन्हें मुर्गी बाड़ा निर्माण के लिए 15 हजार रुपये और छह चक्रों में चूजे पालने के लिए 45 हजार रुपये तक का अनुदान दिया गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में 100 पशुपालकों ने करीब 2.80 लाख ब्रॉयलर पक्षियों से 5.40 लाख किलोग्राम मीट का उत्पादन और बिक्री की। इससे लगभग 50 लाख रुपये का लाभ हुआ। ब्रॉयलर मीट की बिक्री के लिए पशुपालकों को स्थानीय बाजार के साथ ही आईटीबीपी से भी जुड़ने का अवसर मिला है।