एन आई एन,
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत सुवाकोट के वड्डा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का प्रथम नवरात्रि के अवसर पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ निरीक्षण कर उद्घाटन किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत को सहयोग देने का आश्वासन दिया। कैमरों से बाजार की निगरानी होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रकाश सौन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कुंडल गिरी, संदीप गिरी, भाजपा बिण मंडल आईटी संयोजक रितिक खर्कवाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष विशाल चिलकोटी, विशाल सौन सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।