एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बिल्जू गांव में आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं होने और लगातार हो रहे भू-कटाव से ग्रामीणों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पूर्व में अवगत कराने के बावजूद सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू की अध्यक्षता में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने गांव को भू-कटाव से बचाने के लिए शीघ्र सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की। विक्रम दानू ने चेतावनी दी कि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्त ग्रामवासी जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp