एन आई एन,

पिथौरागढ़। लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित संदीप गिरी को सम्मानित किया गया। इंजीनियर एवं बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पहल पर शुभकामना बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर कल्पना देवलाल, मेजर ललित सामंत, समाजसेवी अशोक बोहरा और सुर साधना एकेडमी के संस्थापक पारस कोरंगा ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया। 

महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि संदीप की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। ललित शौर्य ने कहा कि भटकाव के इस दौर में स्वाध्याय और मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण करना अन्य युवाओं को भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

संदीप गिरी ने कहा कि निरंतर परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है।







Share on Facebook Share on WhatsApp