एन आई एन,

पिथौरागढ़। एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हो रही कार्रवाई पर पिथौरागढ़ के युवाओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। युवा नेता ऋषभ कल्पासी, छात्र संघ अध्यक्ष लवराज वर्मा , उपाध्यक्ष मनीषा मेहता ने आज संयुक्त वार्ता में कहा कि एसआईआर की तमाम गड़बड़ियां सामने आ गई है। युवा इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार युवाओं की बात सुनने की जगह तानाशाही रवैया अख्तियार किए हुए है। 

इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों ने कहा कि सरकार की तानाशाही नीतियों से सबसे ज्यादा युवा प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर पिथौरागढ़ के छात्र दिल्ली कूच करेंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp