एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। शनिवार रात करीब नौ बजे कोतवाली प्रभारी एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे और विभिन्न गलियों में अभियान चलाया।
इस दौरान पकड़े गए आठ लोगों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया।