एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक नामांकन होंगे। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।
16 अक्टूबर को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। इस दौरान भोज और उपहार देने-लेने तथा नई योजनाओं की घोषणा और वित्तीय स्वीकृतियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, आपदा, पुनर्वास और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्य इससे मुक्त रहेंगे।