एन आई एन,

पिथौरागढ़। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। शुक्रवार को बलुवाकोट पुलिस ने घाटी बगड़ गांव में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों को अनजान लिंक, फर्जी वेबसाइट, कॉल और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई। 

पुलिस ने कहा कि किसी के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और यूपीआई पिन साझा न करें।

वहीं, धारचूला में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए।पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।







Share on Facebook Share on WhatsApp