एन आई एन,

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घाट रोड के पास चेकिंग के दौरान 15.7 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत करीब 4.71 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित ठगुन्ना (30), निवासी नेपाल, हाल निवासी भदेलवाड़ा, पिथौरागढ़ के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में की गई।







Share on Facebook Share on WhatsApp