एन आई एन,

ग्रीन वैली स्कूल में टीएचडीसी की चित्रकला प्रतियोगिता

 

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पहले चरण में कक्षा पांच से दस तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 

इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को आयोजित दूसरे चरण की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया। वर्ग ए में कक्षा पांच से सात और वर्ग बी में कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का महत्व दर्शाते हुए लोगों को ऊर्जा की बचत के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp