31-Aug-2025

पिथौरागढ़ में राजस्व पुलिस ने भांग की खेती के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उप जिला अधिकारी मनजीत सिंह के निर्देश पर आज महिला राजस्व कर्मियों ने सीलिंग्या, सुगौली और तोली क्षेत्र में व्यापक अभियान चला कर अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।

इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि भांग की खेती गैरकानूनी है। लोगों को नशे के दुष्परिणाम भी बताये गये। उप जिला अधिकारी मनजीत सिंह ने कहा, इस तरह की अवैध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp