एन आई एन,
पिथौरागढ़। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि काशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषित और वंचित तबके के उत्थान में लगा दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शोषित और वंचित तबके के लिए संघर्ष करने को आगे आए। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार, सुखविंदर वर्मा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।