एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने सेराघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1.40 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में आठ अक्टूबर को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शक के आधार पर तलाशी लेने पर हरपाल सिंह (22), निवासी ग्राम बांस के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के स्रोत और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।