एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला न्यायालय परिसर में 43 कारों की क्षमता वाली तीन मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। परियोजना के 959.47 लाख रुपये के पुनरीक्षित आगणन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने को लेकर शासन स्तर पर बैठक हुई।

आवास सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुनरीक्षित लागत पर चर्चा की गई। पार्किंग में इलेक्ट्रिफिकेशन, रिइनफोर्समेंट और दो लिफ्ट का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इससे परियोजना की लागत में 282.93 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग को अतिरिक्त लागत के कारणों का लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। पार्किंग का उपयोग न्यायालय में आने वाले लोगों के साथ आम नागरिक भी कर सकेंगे। पार्किंग संचालन के लिए शुल्क निर्धारित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp