एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा के निर्देश और उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.लाल सिंह सामंत के संचालन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को गाय पालन कुकुट पालन ,बकरी पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को पशु बीमा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। शिविर आयोजन के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। डा. सामंत ने बताया कि पशुपालन विभाग निकट भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को जानकारी देगा।