एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया। मुन्ना बैंड के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण सड़क पर यातायात रुक गया है। घाट चौकी पुलिस ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग व एनएचन के अधिकारियों को सूचित कर दिया है, सड़क बंद होने से करीब एक दर्जन वाहन मौके पर फंसे हुए हैं।

एनएच अधिकारियों के अनुसार पत्थरों का गिरना रुकते ही सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने करीब आधे घंटे में मार्ग खुलने की उम्मीद जताई है। खबर पब्लिश होने तक सड़क खुल चुकी थी।







Share on Facebook Share on WhatsApp