एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला योजना एवं राज्य योजना के कार्यों में तेजी लाते हुए स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि उपलब्ध धनराशि से योजनाओं के कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं। कार्यों की गुणवत्ता और नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला योजना के लिए 7173.70 लाख रुपये स्वीकृत एवं अवमुक्त हुए हैं। इसमें से जिला स्तर से 5326.71 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं, जिसके सापेक्ष 2634 लाख रुपये खर्च हुए हैं। खर्च की प्रगति 49.45 प्रतिशत है।