एन आई एन,
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत मुनस्यारी के ग्राम पंचायत रिंगोनिया में ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज नौलड़ा के कक्ष एवं परिसर को मतदान केंद्र के रूप में अधिग्रहित किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आशीष भटगांई ने इसके आदेश जारी किए हैं।
भवन का उपयोग 11 से 12 अक्टूबर तक निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिग्रहण आदेश स्वतः समाप्त हो जाएगा। अधिकारियों को मतदान केंद्र पर बिजली, प्रकाश, फर्नीचर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।