एन आई एन,

पिथौरागढ़। न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में जाजरदेवल पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गणेश भट्ट निवासी विखई को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मारपीट का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। 

कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। एसओ प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से जालंधर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp