एन आई एन,

पिथौरागढ़। आजादी के आंदोलन की वीर नायिका दुर्गा भाभी को आज उनकी जयंती पर मानस एकेडमी के सिटी केंपस में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामाजिक चिंतक डॉक्टर तारा सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि सांडर्स के बाद के बाद दुर्गा भाभी ने ही भगत सिंह को लाहौर से सकुशल कोलकाता पहुंचाया था।

देश की आजादी के लिए उन्होंने महान त्याग किया। उन्होंने बालिकाओं से दुर्गा भाभी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य बेला भट्ट ने भी दुर्गा भाभी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि विद्यार्थियों को अपने नायकों को हमेशा याद रखना चाहिए। संचालन दीप्ति कल्पासी ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp