पिथौरागढ़। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड में 4.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप के झटके पिथौरागढ़ समेत चंपावत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली जिले की गैरसैंण तहसील के खड़ून लगा गवाली क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है। केंद्र खड़ून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर दर्शाया गया है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता और केंद्र से संबंधित आंकड़े प्रारंभिक हैं।
पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले की सभी तहसीलों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अधिकांश तहसीलों से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। शेष तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।