एन आई एन,
पिथौरागढ़। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार शाम पांच बजे से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के परमिट जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। मंगलवार शाम पांच बजे तक कुल 425 परमिट जारी किए जा चुके थे।
धारचूला के उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि बुधवार को मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल होने पर ही परमिट जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल परमिट जारी करने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार करने की अपील की है।