एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में पहली बार महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में धारचूला में दीप्ति कैड़ा की तैनाती हुई है।  पुलिस विभाग में यह उनकी पहली नियुक्ति है वे सीमांत क्षेत्र से अपनी सेवा की शुरुआत करेंगी। वे अपना कार्यभार कल संभालेंगी। कार्याभार संभालने से पहले उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 

महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा जाएगा। बताते चलें कि यहां पर तैनात सीओ के एस रावत डेढ़ मांह पूर्व सेवानिवृत हो चुके हैं तब से धारचूला का अतिरिक्त प्रभार पिथौरागढ़ के सीईओ गोविंद बल्लभ जोशी के पास था।







Share on Facebook Share on WhatsApp