एन आई एन,
पिथौरागढ़। सांसद चैंपियन ट्रॉफी के तहत केएनयू राइंका में आयोजित मलखंब प्रतियोगिता में नगर के सिटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक नवीन कोठारी ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। तमाम अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रशंसा की है।