एन आई एन,
पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग ने आदि कैलाश यात्रा क्षेत्र में स्थित वाइब्रेट विलेज गुंजी और कुटी में पशु चिकित्सा शिविर लगाए। डॉ. लोकेश धौनी के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पशुओं का उपचार किया गया।
लोगों को बीमा योजनाओं के लाभ भी बताए गये। क्षेत्र के पशुपालकों ने शिविर आयोजन के लिए विभाग का आभार जताया।