एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बेरीनाग में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 101 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में 70 लोगों का रक्तचाप व ब्लड शुगर परीक्षण किया गया, जबकि 23 लोगों के एक्स-रे किए गए।
एक दिव्यांग प्रमाणपत्र और पांच आभा आईडी भी बनाई गईं। सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश टम्टा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।