एन आई एन,
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका वर्ग की कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 कबड्डी में सल्ट प्रथम, डीडीहाट द्वितीय और अल्मोड़ा तृतीय रहा। अंडर-19 में डीडीहाट प्रथम, चंपावत द्वितीय और गंगोलीहाट तृतीय रहा। अंडर-14 वॉलीबॉल में चंपावत प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय तथा अंडर-19 में डीडीहाट प्रथम और सल्ट द्वितीय रहा।
समग्र चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ विधानसभा प्रथम, लोहाघाट द्वितीय और चंपावत तृतीय रहे। महापौर कल्पना देवलाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी देहरादून में होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।