एन आई एन,
पिथौरागढ़। संकल्प सेवा अभियान के तहत बेरीनाग में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 369 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 220 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं, नौ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में 32 जनप्रतिनिधियों और 72 अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत घर निर्माण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही न बरती जाए।