एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के प्रयासों से वर्ष 1980 में दिवंगत हुए सैनिक की पत्नी पार्वती देवी को वर्षों बाद पारिवारिक पेंशन का अधिकार मिल गया।
सैनिक की पुत्री जीवंती देवी ने वर्ष 2024 में संगठन के क्षेत्र संयोजक कैप्टन दीवान सिंह सेना मेडल से संपर्क कर समस्या बताई थी।
संगठन के वरिष्ठ सलाहकार एवं कार्यालय प्रबंधक सूबेदार मेजर दिवाकर बोहरा ने दस्तावेज जुटाकर संबंधित विभागों और सेना के रिकॉर्ड कार्यालय से लगातार पत्राचार किया। सेवा शिविरों में भी मामला उठाया गया। संगठन के लगातार प्रयासों के बाद पार्वती देवी की पारिवारिक पेंशन स्वीकृत हुई। परिवार ने इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार जताया। संगठन ने कहा कि सैनिक परिवारों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।