एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत झूलाघाट पुलिस ने दो मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्त पंकज सिंह गोबाड़ी निवासी भटेड़ी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से दो वारंट जारी थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।
वहीं, गंगोलीहाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते चालक उमेश सिंह को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया।