एन आई एन,
पिथौरागढ़। चौकोड़ी में हिमालया इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाने वाले और उत्तराखंड आंदोलनकारी चंद्र सिंह कार्की का सोमवार तड़के निधन हो गया। 82 वर्षीय कार्की ने हल्द्वानी के अस्पताल में सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। मूल रूप से पांखू के बौगाड़ निवासी कार्की नैनीताल में हिंदी प्रवक्ता रहे।
सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने चौकोड़ी में विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र को शैक्षिक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह बागेश्वर रेल लाइन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन से भी जुड़े रहे। उनके निधन पर तमाम जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।