एन आई एन,

पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ अभियान के तहत मुनस्यारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धापा बैंड के पास एक युवक को 206 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पन्नी सहित 206 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय जीवन सिंह राणा निवासी गोल्फा, मुनस्यारी के रूप में हुई है। 

उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी के इंस्टाग्राम पर चरस से संबंधित फोटो-वीडियो प्रसारित कर युवाओं को नशे के लिए उकसाने की बात सामने आई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, एएसआई दीपक खनका समेत एसओजी कर्मी शामिल रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp