एन आई एन,
पिथौरागढ़। थल बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए थल थाना पुलिस ने व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश तय किए। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बाजार में सड़क पर वाहन खड़ा करने पर चालानी कार्रवाई होगी।
मुनस्यारी रोड पर पानी के धारे से ऊपर निर्धारित स्थान, बेरीनाग रोड पर पुलिस चेकपोस्ट से आगे और पिथौरागढ़-मुवानी रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टैक्सी स्टैंड के पास एक समय में अधिकतम तीन टैक्सी ही खड़ी हो सकेंगी। ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।