फाइनल में प्रशासन एकादश को 18 रन से हराया, अनूप बिष्ट बने मैन ऑफ द मैच

एन आई एन,

पिथौरागढ़। द्वितीय जनपदीय अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का खिताब खेल विभाग ने अपने नाम कर लिया। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में खेल विभाग ने प्रशासन एकादश को 18 रन से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल विभाग ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। कप्तान अनूप बिष्ट ने 58 और प्रशांत भैसोड़ा ने 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान डॉ. दीपक सैनी ने 51 रन बनाए। खेल विभाग की ओर से अनूप बिष्ट और अक्षय कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। फाइनल में मैन ऑफ द मैच अनूप बिष्ट, बेस्ट बॉलर डॉ. दीपक सैनी तथा बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज पृथुल मेहता रहे।

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों और सेना की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। टूर्नामेंट का आयोजन नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, फिट इंडिया और विभागों के बीच समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp