एन आई एन,
पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में सोमवार को केएनयू राइंका पिथौरागढ़ में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की वॉलीबॉल, मलखंब और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कबड्डी के अंडर-14 बालक वर्ग में डीडीहाट विधानसभा प्रथम, गंगोलीहाट द्वितीय और सल्ट तृतीय रहा। अंडर-19 में डीडीहाट प्रथम, सल्ट द्वितीय और चंपावत तृतीय स्थान पर रहा।
पोल मलखंब के अंडर-14 बालक वर्ग में चंपावत प्रथम, लोहाघाट द्वितीय और पिथौरागढ़ तृतीय रहा। अंडर-19 में लोहाघाट प्रथम, धारचूला द्वितीय और पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहा। रोप मलखंब के अंडर-14 बालिका वर्ग में अल्मोड़ा प्रथम और पिथौरागढ़ द्वितीय रहा, जबकि अंडर-19 में लोहाघाट प्रथम, अल्मोड़ा द्वितीय और पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेखा चौहान, तारा खोलिया, सुशीला कापड़ी, कमल किशोर, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, जीवन खोलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, गौरव चौहान, हेमा पांडे, गंगा और पीआरडी जवानों ने सहयोग किया।