एन आई एन,

पिथौरागढ़। साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका तुरंत निस्तारण किया जाए। लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को भी निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp