एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुंबई निवासी जीतू पाटिल के सौजन्य से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना में इंजी. ललित शौर्य की लिखी बाल साहित्य की पुस्तकें और मिष्ठान वितरित किए गए। शौर्य ने बच्चों को स्वच्छता के सिपाही, गुलदार दगड़िया और बाल तरंग पुस्तकों की जानकारी देते हुए मोबाइल के बजाय बाल साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लक्ष्मण सिंह महर परिसर के उपाध्यक्ष कार्तिक पाटनी ने बच्चों से पुस्तकें पढ़ने और छोटी-छोटी कविताएं लिखने का आह्वान किया। सुजल वर्मा, अनुराग महर, सुमित बोरा और प्रियांशु ने स्वच्छता, कूड़ा डस्टबिन में डालने और भोजन से पहले हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य त्रिलोचन जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पुस्तकों व मिष्ठान वितरण के लिए आभार जताया। इस दौरान शिक्षक सतीश कापड़ी, अमित रावत, दीप्ति नेगी और कविता धामी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp