एन आई एन,

पिथौरागढ़। नादभेद गंधर्वालय संगीत अकादमी की ओर से संगीत बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को मंच पर प्रस्तुति का अवसर देने के साथ संगीत सीखने और प्रस्तुति की बारीकियों से परिचित कराना था।

बैठक में छोटे बच्चों से लेकर बड़े और नए सीखने वाले प्रतिभागियों ने गायन, हारमोनियम और तबला वादन की प्रस्तुति दी।

इस दौरान बच्चों ने रिहर्सल, अनुशासन, आत्मविश्वास और साथियों के साथ सामंजस्य का महत्व भी समझा। अकादमी का उद्देश्य बच्चों में सीखी कला को मंच के माध्यम से निखारना और उन्हें भविष्य में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के लिए तैयार करना है।







Share on Facebook Share on WhatsApp