एन आई एन,
पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के मैदान में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो, रस्साकसी और गोली-कंचा प्रतियोगिताएं हुईं।
अंडर-19 बालक खो-खो में द्वाराहाट विधानसभा प्रथम, डीडीहाट द्वितीय और चंपावत तृतीय रहा। अंडर-14 बालक खो-खो में चंपावत प्रथम, जागेश्वर द्वितीय और डीडीहाट तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका रस्साकसी में पिथौरागढ़ प्रथम, लोहाघाट द्वितीय और गंगोलीहाट तृतीय रहा। अंडर-14 बालक रस्साकसी में पिथौरागढ़ प्रथम, गंगोलीहाट द्वितीय और लोहाघाट तृतीय रहे। वहीं अंडर-14 बालक गोली-कंचा में लोहाघाट प्रथम और पिथौरागढ़ द्वितीय रहा।