एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से 7 और 8 अक्टूबर को लक्ष्मण सिंह महर परिसर में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

7 अक्टूबर को कनिष्ठ और 8 अक्टूबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थी संस्कृत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उच्चारण, वाचन, स्मरण, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। जनपद संयोजक डॉ. रघुनाथ भट्ट ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp