एन आई एन,

चंपावत। जनपद और नगर की जर्जर सड़कों को लेकर बेरोजगार संगठन ने सड़क पर स्लोगन लिखकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। जिला चिकित्सालय रोड पर संगठन अध्यक्ष हिमांशु गढ़कोटी ने लिखा—“दुर्घटनाएं चुनावों का इंतजार नहीं करतीं, राजन।”

 

गढ़कोटी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सड़कों की हालत खराब है। एक दिन पहले ही आधी डामरीकृत सड़क दोबारा धंसने लगी है। उन्होंने लोगों से सड़कों पर संभलकर चलने की अपील करते हुए कहा कि चंपावत में “अंधेर नगरी, चौपट राजा” जैसे हालात बन गए हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp