एन आई एन,
पिथौरागढ़। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. कमल पंत ने नगर पालिका डीडीहाट की आदिचौरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नए निराश्रित पशुओं की टैगिंग की गई और बाहरी परजीवियों से प्रभावित पशुओं को औषधि दी गई। साथ ही नौ नर गोवंश का बंध्याकरण किया गया।
इसके अलावा हुमकापिटा और हुनेरा गांवों में 45 भेड़ों और 236 बकरियों को पीपीआर रोग से बचाव के लिए टीके लगाए गए।