एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूनियर और सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। यूथ बालिका वर्ग के 51-54 किग्रा फाइनल में निकिता सिंह ने अंजलि को हराया, जबकि सब जूनियर बालक वर्ग के 40 किग्रा फाइनल में सागर सिंह ने रविंद्र सिंह को पराजित किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 189 बालक और 56 बालिकाओं सहित कुल 245 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 5 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले होंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp