एन आई एन,
पिथौरागढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 3,43,638 मतदाता हैं। इनमें 1,75,865 पुरुष, 1,67,771 महिलाएं और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 651 मतदेय स्थल हैं। 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट सूची में 3,41,497 मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान फार्म-6 से 4,711 नए नाम जोड़े गए, जबकि फार्म-7 के जरिए 2,570 नाम हटाए गए।
इससे मतदाताओं की संख्या में 2,141 की शुद्ध वृद्धि हुई। विधानसभा क्षेत्रवार धारचूला में 81,464, डीडीहाट में 76,336, पिथौरागढ़ में 92,951 और गंगोलीहाट में 92,887 मतदाता दर्ज हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर नाम जोड़ने और हटाने की कार्रवाई पूरी करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई है।