एन आई एन,
पिथौरागढ़। वी एक्सप्लोरर्स और हिमालयन स्काउट्स के ओएईएम अभियान के तहत शनिवार को पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 44 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और करीब 110 पक्षियों का अवलोकन किया। इस दौरान 21 विभिन्न पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों ने पक्षियों के व्यवहार, आवाज, आवास और प्राकृतिक वातावरण को समझा।
ओएम सिस्टम इंडिया के सहयोग से प्रतिभागियों को कैमरा, दूरबीन और अन्य प्रकाशीय उपकरणों के माध्यम से पक्षियों को करीब से देखने का अवसर मिला। नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ने के प्रयास की सराहना की।
ओएईएम का उद्देश्य हर माह ऐसी गतिविधियां आयोजित करना है, जो शिक्षा, प्रकृति और समुदाय को जोड़ें।