एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना से विकासखंड बिण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के स्टॉलों से 419 लोग लाभान्वित हुए और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कलस्टर लेवल फेडरेशन के तहत विभिन्न समूहों को करीब 6.5 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि प्रशासन आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दे रहा है।  शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp