एन आई एन,

पिथौरागढ़। तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पूर्ति विभाग एवं नगर पालिका परिषद डीडीहाट की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल में अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किए जा रहे नौ गैस सिलेंडर जब्त किए गए। 

अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग, एंटी-लिटरिंग एवं एंटी-स्पिटिंग नियमों के उल्लंघन तथा बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। मौके पर 10 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस बनवाए।

नगर पालिका की ओर से बताया गया कि अन्य व्यापारियों की सुविधा के लिए छह अक्टूबर को रामलीला मैदान में ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। संयुक्त अभियान में तहसीलदार वतन गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष गुरुरानी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश समेत तहसील, पूर्ति विभाग और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।







Share on Facebook Share on WhatsApp