एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खितोली में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, मातृशक्ति और बच्चों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि पूर्व अनु सचिव उत्तराखंड शासन एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला सहप्रभारी रानीखेत करम राम ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान सेवा, सहभागिता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, सभासद खितोली भवानी प्रसाद टम्टा, नगर भाजपा बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, मुन्नी देवी व अनामिका सहित कार्यकर्ता, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp