एन आई एन,

पिथौरागढ़। भुरमुनी गांव को जोड़ने वाली दोनों सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी हैं, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

गुस्साये ग्रामीणों ने आज गांव में आयोजित खुली बैठक का बहिष्कार किया। ग्रामीण राजेंद्र खड़ायत, शुभम खड़ायत, रोहित खड़ायत, पंकज, गौरव, त्रिभुवन ने कहा कि जल्द सड़कों को ठीक नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp