एन आई एन,
पिथौरागढ़। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शुक्रवार को वाहिनी मुख्यालय और सीमावर्ती समवायों में स्वच्छता दिवस मनाया गया। कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
सीमा चौकी डुंगाटोली में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
वहीं वाहिनी मुख्यालय में उप कमांडेंट विप्लब कुमार रॉय ने अधिकारियों और बलकर्मियों को स्वच्छता, कार्यस्थल व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान ऐंचोली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया।